कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो और पदक देश की झोली में डाले। लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर और सीमा ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज जीतकर भारत की कुल पदक संख्या 17 कर दी।