Loading...
Loading...
Indore News Today: इंदौर की युवती की शिकायत पर सीहोर में शादी कर रहे दूल्हे को पुलिस मंडप से हिरासत में लेकर इंदौर ले आई। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Indore News Today: इंदौर। इंदौर में दर्ज एक शिकायत के बाद सीहोर में चल रही शादी अचानक रुक गई। फेरे होने से पहले ही पुलिस मंडप में पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर इंदौर रवाना हो गई। युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सीहोर निवासी रवि विश्वकर्मा ने शादी का वादा कर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि करीब एक साल तक आरोपी ने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।
युवती ने बताया कि वह दो दिनों से शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी। पुलिस ने पहले आरोपी को फोन कर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह थाने नहीं पहुंचा।
आरोपी के थाने नहीं आने पर चंदन नगर पुलिस की टीम सीहोर पहुंची, जहां उसकी शादी चल रही थी। पुलिस ने शादी की रस्में पूरी होने से पहले ही रवि विश्वकर्मा को मंडप से हिरासत में लिया और इंदौर ले आई। इसके बाद युवती की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, रवि की बहन इंदौर के चंदन नगर इलाके में रहती है। रवि अक्सर बहन के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाली युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती स्तर पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन आरोपी के सहयोग नहीं करने पर एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें