Loading...
Loading...
MP Weather update: रतलाम में सोमवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। घने बादल छाए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 से 30 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में अब तक 11.41 इंच बारिश हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 8.88 इंच कम है।
MP Weather update: रतलाम। रतलाम जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नज़र आया। इस दौरान आसमान में घने काले बादल छाए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। साथ ही आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 27 से 30 जुलाई के बीच रतलाम में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के अलर्ट के बीच किसानों को भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
जिले में अब तक 11.41 इंच बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में 20.29 इंच बारिश हो चुकी थी। इस हिसाब से इस बार अब तक करीब 8.88 इंच कम बारिश हुई है।
जून में खरीफ फसलों की बोवनी के बाद लंबे समय तक बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में नमी कम हो गई थी। कई जगह फसलों पर भी संकट मंडराने लगा था। जुलाई में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली और फसलों को नई जान मिली है। हालांकि, किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए अभी और बारिश की जरूरत है।
सोमवार सुबह से ही जिले में घने बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। और बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया और खेतों में हरियाली भी नजर आने लगी है।
सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में आलोट और जावरा में 3-3 मिमी, पिपलौदा में 4 मिमी, बाजना में 7 मिमी, रतलाम सिटी में 4 मिमी, रावटी में 10 मिमी और सैलाना में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में औसतन 5.25 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
अब तक जिले में सबसे ज्यादा बारिश रतलाम सिटी और पिपलौदा क्षेत्र में हुई है। दोनों क्षेत्रों में करीब 14 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, अन्य तहसीलों में बारिश का आंकड़ा इससे कम है।
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, प्रदेश से सक्रिय मानसून ट्रफ गुजर रही है। इसके अलावा लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन भी सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के असर से 27 से 30 जुलाई के बीच रतलाम जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल बारिश के अलर्ट को देखते हुए किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद है। वहीं, प्रशासन और लोगों को भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें