धार में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को ग्राम देदला-रानीपुरा के जंगल में दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ा।
.jpg&w=3840&q=75)
Dhar News: जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को ग्राम देदला-रानीपुरा के जंगल में दबिश देकर पांच लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹1 लाख 31 हजार नकद जब्त किए। मंगलवार को पकड़े गए आरोपियों का कोतवाली थाने के बाहर जुलूस भी निकाला गया।
कोतवाली थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के मुताबिक, अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने देदला-रानीपुरा के जंगल में झाड़ियों के बीच दबिश दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर पांच लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय शर्मा (56), निवासी विक्रमनगर, धार; राजबहादुर उर्फ राजू मांगरोलिया (49), निवासी नाननवासा, थाना तिरला; गौरव पाटीदार (30), निवासी गणेश मंदिर के पास, तिरला; दिलीप लोधा (30), निवासी नाननवासा; और कुंदन चौधरी (24), निवासी धरावरा के रूप में की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जुआ संचालित करने में कथित रूप से शामिल तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)