धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम कंजरोटा में जमीन विवाद को लेकर किसान के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।
-2.jpg&w=3840&q=75)
Dhar News: धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम कंजरोटा में जमीन विवाद को लेकर किसान के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। किसान बोन्दरलाल पिता नाथाजी सिर्वी ने आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर को सरदारपुर एसडीएम कार्यालय परिसर में महिलाओं ने उन्हें घेरकर चप्पलों से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद किसान ने 18 महिलाओं के खिलाफ सरदारपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
किसान बोन्दरलाल के अनुसार, जमीन और रास्ते को लेकर सरदारपुर एसडीएम न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 0151/अपील/2024-25 चल रहा था। उनका दावा है कि 12 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने तहसीलदार सरदारपुर के आदेश को निरस्त करते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।
किसान का आरोप है कि 22 अक्टूबर को वह जमीन विवाद से जुड़ी शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कोर्ट के बाहर करीब एक दर्जन महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और चप्पलों से मारपीट की। उन्होंने महिलाओं पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
बोन्दरलाल ने सरदारपुर थाने में आवेदन देकर रामी पति कैलाश, लीलाबाई, रतिबाई, वरदीबाई, केसरबाई, तुलसाबाई, राधाबाई, रुखमाबाई, शांताबाई, गेंदीबाई, चंपाबाई, अनीता, कविता, संजूबाई, हीरी, हेमीबाई, गायत्रीबाई और गीताबाई के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में सभी महिलाओं को ग्राम कंजरोटा का निवासी बताया गया है।
किसान ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। उनका बयान जानने के लिए सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस की जांच और दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)