इंदौर में मंगलवार को स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए नो कार डे मनाया गया।


Indore No Car Day: इंदौर में 22 सितंबर को नो कार डे मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से लोगों से एक दिन के लिए निजी कार का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी कार की जगह वैकल्पिक परिवहन का इस्तेमाल किया। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा अपने गार्ड के साथ ई-स्कूटी चलाकर ऑफिस पहुंचे। वहीं पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह साइकिल चलाकर अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय पहुंचे।
इंदौर में लगातार तीसरे साल नो कार डे आयोजित किया गया, हालांकि इस बार पिछले दो साल की तुलना में माहौल कम नजर आया,क्योंकि इसका एक दिन पहले व्यापक प्रचार नहीं हुआ। इंदौर में नो कार डे की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुई थी। शहरवासियों से निजी कारों का इस्तेमाल कम करने के अपील की गई थी। इसके बाद हर साल 22 सितंबर को नो कार डे मनाया जाता है।
पिछले साल नो कार डे के कारण इंदौर में 1.80 लाख लीटर ईंधन की खपत कम हुई थी। इसमें करीब एक लाख लीटर पेट्रोल और 80 हजार लीटर डीजल शामिल था। सड़कों पर निजी कारों की संख्या में भी 30 प्रतिशत कमी देखी गई थी। वर्ष 2024 में भी करीब डेढ़ लाख लीटर ईंधन की बचत हुई थी और वायु गुणवत्ता में 38 प्रतिशत सुाधार हुआ था। पिछले आकड़ों को देखते हुए इस साल के ‘नो कार डे’ में भी 1-2 लाख लीटर ईंधन की बचत की संभावना है।
अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि छोटी दूरी के लिए कार की जगह साइकिल, दोपहिया या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)