शहर के टैगोर पार्क इलाके से 38 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है।
-2.jpg&w=3840&q=75)
Khargone News । शहर के टैगोर पार्क इलाके से 38 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला 14 अक्टूबर को मायके जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने पहले अपने स्तर पर मायके और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में महिला सराफा निवासी नरेंद्र सराफ के साथ जाती दिखाई दे रही है। महिला की तलाश के लिए पुलिस की टीमें इंदौर और जयपुर भेजी गई हैं।
महिला अपने साथ नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है, ऐसी चर्चा है। हालांकि, थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि जांच में फिलहाल ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस मामले की जांच कर महिला की तलाश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, महिला के मिलने और उसके बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)