खरगोन जिले के भीकनगांव में खेतों से मोटर पंप और केबल चोरी के मामले में पुलिस ने खंडवा जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
-1.jpg&w=3840&q=75)
Khargone News: खरगोन जिले के भीकनगांव में खेतों से मोटर पंप और केबल चोरी के मामले में पुलिस ने खंडवा जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के छह मोटर पंप और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है।
थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ के अनुसार, किसानों ने 1 अक्टूबर को खेतों से मोटर पंप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को बलवाड़ा पिपलोद, जिला खंडवा निवासी भीमा पिता ध्यानसिंग असलकर और देवेसिंग उर्फ देवा पिता दिनेश कपिले के शामिल होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने भातलपुरा और भीकनगांव क्षेत्र के गांवों से मोटर पंप चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी के छह मोटर पंप और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)