गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर खरगोन में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। ‘

Khargone News। गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर खरगोन में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत कुंदा नदी में सफाई अभियान चलाया गया। विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष छाया अरुण जोशी और उपाध्यक्ष भोलू कर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने एक घंटे श्रमदान किया।
गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने हर साल 100 घंटे यानी सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वयं, परिवार और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ भी ली। अधिकारियों ने स्वच्छता के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता को भी सामाजिक जिम्मेदारी बताया।
स्वच्छ भारत मिशन 2026 के तहत बेहतर कार्य करने वाले नगरपालिका के 100 से अधिक सफाई संरक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद, सभापति, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)