जिला अस्पताल की एसएनसीयू में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने 32 सप्ताह के गर्भ से जन्मी 960 ग्राम की नवजात बच्ची को 40 दिन के इलाज के बाद स्वस्थ कर घर भेजा।
.jpg&w=3840&q=75)
Khargone News। जिला अस्पताल की एसएनसीयू में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने 32 सप्ताह के गर्भ से जन्मी 960 ग्राम की नवजात बच्ची को 40 दिन के इलाज के बाद स्वस्थ कर घर भेजा। बच्ची का जन्म 29 अगस्त को हुआ था। जन्म के समय उसका वजन बेहद कम था और कमजोर फेफड़ों के कारण उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
बच्ची को जन्म के करीब 10 मिनट बाद ही एसएनसीयू में भर्ती किया गया। डॉ. प्रीति साठे ने उसे सी-पेप मशीन पर रखा। फेफड़ों को मजबूत करने के लिए आवश्यक दवा के साथ कैफीन और एंटीबायोटिक दिए गए। लगातार निगरानी और उपचार के बाद बच्ची की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आया।
इलाज के चौथे दिन बच्ची को मां का दूध देना शुरू किया गया। इसके साथ कंगारू मदर केयर के जरिए बच्ची के वजन और स्वास्थ्य में सुधार लाने पर ध्यान दिया गया। 40 दिन के उपचार के बाद 8 अक्टूबर को बच्ची का वजन बढ़कर 1.700 किलो हो गया।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद एसएनसीयू के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बच्ची को डिस्चार्ज किया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा, डॉ. प्रीति साठे और नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची को परिजनों को सौंपा। इस दौरान परिवार को नियमित स्वास्थ्य जांच और जरूरी सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)