जिले के भीकनगांव क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है।

Khargone News : जिले के भीकनगांव क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। बैडछा गांव के चार खंभा फालिया में कपास और मिर्ची की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने खेत में दबिश देकर 82 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 204.88 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
भीकनगांव थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि अवैध खेती की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सिकदार के खेत पर पहुंची। वहां कपास और मिर्ची की फसल के बीच गांजे के पौधे उगे मिले। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद दो लोग भागने लगे। टीम ने सिकदार पिता झबरसिंह सोलंकी (45) को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, सिकदार का भाई मोहन कपास की फसल की आड़ लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सिकदार और उसके फरार भाई के खिलाफ भीकनगांव थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)