खरगोन में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर 5 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
-2.jpg&w=3840&q=75)
Khargone News; मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर पांच साल की छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। माता-पिता की शिकायत पर टांडाबरुड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्राचार्य चम्पालाल मंडलोई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, कथित घटना शनिवार की है। आरोप है कि प्रिंसिपल छात्रा को स्कूल के एक अलग कमरे में ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। घर लौटने के बाद डरी हुई बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद रविवार को माता-पिता ने टांडाबरुड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
टांडाबरुड़ थाना प्रभारी अंतिम पंवार ने बताया कि आरोपी प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)