शहर के शास्त्री नगर में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Khargone News; शहर के शास्त्री नगर में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के सिर पर लकड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार, भगवानपुरा थाना क्षेत्र के शाबाशपुरा निवासी रूपसिंह भील (40) और उसकी पत्नी शारदा (35) के बीच बुधवार रात विवाद हुआ था। बताया गया कि रूपसिंह को पत्नी के चरित्र पर शक था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
विवाद बढ़ने पर रूपसिंह ने शारदा के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आदिवासी परिवार पिछले 15 साल से खरगोन में रहकर मजदूरी कर रहा था। दंपती के पांच बच्चे हैं। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)