मेरठ में चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार, 14 अक्टूबर को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

Uttar Pradesh। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार, 14 अक्टूबर को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई। दोनों को मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या और सबूत मिटाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। सजा सुनाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जोड़ा गया। जज ने मुस्कान से पूछा कि वह सजा के संबंध में कुछ कहना चाहती है या नहीं। इस पर उसने अपनी बच्चियों का ध्यान रखने की बात कही। वहीं, साहिल सवाल के जवाब में चुप रहा। सजा सुनते ही दोनों रोने लगे।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 3 मार्च 2025 को मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की थी। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में छिपा दिया गया और उसमें सीमेंट का घोल भर दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। 18 मार्च 2025 को मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच के दौरान गवाहों के बयान, कॉल डिटेल, होटल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को जुटाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामले में 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया।
फैसले के बाद सौरभ की मां रेनू राजपूत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिल गया है। वहीं, सौरभ के भाई ने भी फैसले पर संतोष जताया और कहा कि परिवार शुरू से ही दोनों के लिए फांसी की मांग कर रहा था।
सरकारी वकील के मुताबिक, अदालत के फैसले की प्रमाणित प्रति मिलने के बाद मृत्युदंड की पुष्टि के लिए मामला हाईकोर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो सकती है। दोषियों के पास अपील और अन्य कानूनी विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इसलिए अदालत द्वारा मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद भी फांसी की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)