Loading...
Loading...
Ujjain Latest News: उज्जैन के फ्रीगंज में सोमवार देर रात ड्राई फ्रूट्स और किराना दुकान में आग लग गई। सूचना पर तीन दमकल और एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
Ujjain Latest News: उज्जैन। उज्जैन शहर के फ्रीगंज इलाके में सोमवार देर रात ड्राई फ्रूट्स और किराना सामान की दुकान में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और पूरी दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और एक पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि देर रात फ्रीगंज से गुजर रहे एक दमकलकर्मी की नजर दुकान से निकल रहे धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
जिस दुकान में आग लगी थी, उसके पास ही कपड़े समेत अन्य दुकानें भी थीं। दमकलकर्मियों की तेजी से की गई कार्रवाई के चलते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। अगर आग समय रहते काबू में नहीं आती तो आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग से दुकान में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
फ्रीगंज क्षेत्र में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले सितंबर 2025 में घनालाल की चाल स्थित एक सूने मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई थी। इस घटना में करीब 8 लाख रुपए नकद, जेवर और घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया था।
अब एक बार फिर फ्रीगंज में दुकान में आग लगने की घटना के बाद क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग से हुए नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें